नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

पाली क्रेशर जोन की टीम ने पाली की Kabaddi Team को किया पुरस्कृत

शेयर करे :

Faridabad :- 15 अगस्त को पाली गांव में ऐतिहासिक कबड्डी मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीतने वाले युवा खिलाड़ी रोहित भड़ाना को शुक्रवार पुरस्कृत किया गया. भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना के दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पाली गांव के सरपंच रघुवीर सिंह, पाली क्रेशर जोन के महासचिव हरीश मित्तल, पाली क्रेशर जोन के उपाध्यक्ष नरेश यादव खास रूप से मौजूद रहे ।

इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने बताया क़ि रोहित का खेल देखकर प्रेशर जॉन के उपाध्यक्ष नरेश यादव और महासचिव हरीश मित्तल ने अपनी तरफ से रोहित को 31000 रुपए नगद इनाम दिया । उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर थे जिन्होंने पाली गांव में स्टेडियम के लिए 2 करोड रुपए का ऐलान किया और 1 करोड रुपए मिल चुके हैं । इस मुकाबले में कई राज्यों की टीमों में भाग लिया था जिसमें रोहित को सबसे अच्छा खिलाड़ी माना गया था ।

इस मौके पर गांव के सरपंच रघुवीर सिंह ने कहा कि हमारे गांव के युवा विभिन्न क्षेत्रों में काफी आगे बढ़ रहे हैं. कई युवा विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर फरीदाबाद का नाम रोशन कर रहे हैं । पाली क्रेशर जॉन से महासचिव हरीश मित्तल ने कहा कि प्रोत्साहन करने से खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ता है इसलिए समय-समय पर क्रेशर जोन की टीम उन्हें प्रोत्साहित करती रहती है । इस मौके पर विनोद हरसाना, श्यामवीर भड़ाना, कविराज भड़ाना, पप्पू सरपंच, खड़ग सिंह, जगत भड़ाना, बच्चू कोच, अन्ना कोच, विक्रम भड़ाना, नित्ते पहलवान, सनी मेंबर, अजीत मेंबर, शिव पहलवान, रब्बा आदि मौजूद रहे ।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें