शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों के अंडर-11 व 14 आयुवर्ग की प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। राज्य खेल परिसर सेक्टर-12 में एथलेटिक्स और स्केटिंग के मुकाबले संपन्न कराए गए। वहीं एसआरएस में योग प्रतियोगिता व अन्य खेल कराए गए। योगा प्रतियोगिता में सीनियर श्रीराम मॉडल हाई स्कूल जवाहर कॉलोनी के बच्चों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुनाव पर स्कूल के प्रिंसिपल विक्रम ने स्कूल बच्चों को बधाई दी और उनकी सफलता की शुभकामनाएं भी दीं।
सीनियर श्रीराम मॉडल हाई स्कूल जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद के बच्चों का चुनाव स्टेट योग प्रतियोगिता के लिए हुआ। लड़कियों की अंडर 11 आयुवर्ग में लक्षिता कक्षा चार ए व अंशिका रावत कक्षा चार डी, अंडर 11 लड़कों में कश्यप कक्षा पांच सी, आयुष रावत कक्षा पांच डी व अभिनंदन कक्षा चार डी व अंडर 14 लड़की आयु वर्ग में समृद्धि कक्षा छह का चुनाव हुआ है। उनके चुनाव पर स्कूल के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने बच्चों को बधाई दी और उनके आगे की जीत की शुभकामनाएं भी बच्चों को दीं। इस अवसर पर बच्चों को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य सिंह ने कहा कि हमारे बच्चों ने जिला योगा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विजयी खिलाडिय़ों को सम्माति भी किया गया। इसके अलावा अंडर-14 आयुवर्ग की बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 28-30 किलो वर्ग गांव मंझावली स्थित राजकीय मिडल स्कूल के तरुण कुमार, 30-32 किलो वर्ग में एमराल्ड कॉन्वेंट स्कूल के अर्णव रावत, 32-34 किलो वर्ग में जीवा पब्लिक स्कूल के ध्रुव अवस्थी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 34-36 किलो वर्ग में डीएवी एनटीपीसी स्कूल के वंश कपासिया ने पहला, टीएम पब्लिक स्कूल के दर्श कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 36-38 किलो वर्ग में सैनिक पब्लिक स्कूल वंश डागी ने प्रथम, डीपीएस बल्लभगढ़ के जिगांशु द्वितीय और सरस्वती मॉडर्न स्कूल के गर्वित तृतीय रहे। 38-40 किलो वर्ग में जीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आरव सिंह व अरावली इंटरनेशनल स्कूल के आरव भड़ाना ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। 40-42 किलो वर्ग में स्काईलार्क ग्लोबल स्कूल के मानव ठाकुर, 42-44 किलो वर्ग डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के नक्ष, 44-46 किलो वर्ग में संकल्प कॉन्वेंट स्कूल के मयंक, 46-48 किलो वर्ग में एमराल्ड कॉन्वेंट स्कूल के यश नरवत और 48-50 किलो वर्ग में केएल मेहता दयानंद स्कूल के नितीश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्केटिंग में हुए रोमांचक मुकाबले: अंडर-11 क्वाड्स के एक हजार मीटर इवेंट में डीएवी स्कूल सेक्टर-14 के आद्विक मंगला ने प्रथम, डीपीएस सेक्टर-81 के वाशु वर्मा ने द्वितीय और एमडीआईएस सेक्टर-89 के अद्वित पाल तृतीय रहे। वहीं इन लाइन इवेंट में सूरजकुंड इंटनेशनल स्कूल के अक्षत शर्मा ने पहला, विद्या सागर स्कूल के दिव्यांश शर्मा ने दूसरा और सेंट पीटर स्कूल सेक्टर-88 के अंश ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयुवर्ग के क्वाड्स इवेंट में दिल्ली स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल के अबीर गोयल ने प्रथम, डीपीएस सेक्टर-81 के सत्यदीप रॉयल द्वितीय और सेंट जोन सेक्टर-49 के गर्वित भाटिया तृतीय रहे। वहीं इन लाइन इवेंट में डीपीएस सेक्टर-98 के चिराग तंवर, मनसकृति स्कूल के गुणमय कुमार और एमडीआईएस सेक्टर-89 के सुप्रतीक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 आयुवर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीवीएन, डीपीएस सेक्टर-19 और एमवीएन स्कूल की टीम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा हासिल किया।
४एथलेटिक्स के यह रहे परिणाम: अंडर-11 आयुवर्ग की 100 मीटर दौड़ होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-75 के अंकित ने पहला, एमडीआईएस सेक्टर-87 के तेजस ने दूसरा व रियान कौशिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सेक्टर-75 के अंकित ने पहला व अर्नव सिंह ने दूसरा और विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल के पारस ने तीसरा स्थान हासिल किया।