नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

ओवर ब्रिज का कार्य बीच में ही बंद होने से लोगों में नाराजगी

शेयर करे :

दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलवल में ताऊ देवीलाल पार्क के पास लोगों को मार्ग को पार करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 3 करोड़ रूपए की लागत से लोहे के ओवर ब्रिज का निर्माण करवाया जाना था। इसका कार्य 2 साल पहले शुरू भी हो गया था। जिसमें मार्ग के दोनों तरफ सीढिय़ों का निर्माण तो (NHAI)ने कर दिया। परंतु मार्ग के ऊपर ओवर ब्रिज का कार्य आज भी अधूरा ही पड़ा है। जिससे लोगों में नाराजगी है। 

लोगों का कहना है कि दिल्ली-मथुरा मार्ग के ऊपर ओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को कई-कई किलोमीटर दूर से होकर ताऊ देवीलाल पार्क, न्यू कालोनी पलवल, जवाहर नगर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोष खेल परिसर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल व बाला, जिला अस्पताल पलवल, सिविल लाइन आदि कालोनियों को आना-जाना पडता है। लोगों का कहना है कि इससे शहरियों का काफी समय और धन बर्बाद होता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताऊ देेवीलाल पार्क के बाद लोहे के ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उन्हें लगा था कि शहर के हजारों लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। परंतु बीच में ही इस पुल के कार्य के रूक जाने के बाद से लोगों की राष्ट्रीय राज मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ आने-जाने में कठनाईयों का सामना करना पडता है।

लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज के निर्माण के बीच में ही रूक जाने की वजह से सबसे अधिक परेशानी महिला, बुर्जुग, छोटे स्कूली बच्चों आदि को उठानी पड रही है। वे मार्ग के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में कई बार दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। जिससे उनको कई बार हजारों रूपए इलाज पर खर्च करना पडता है। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनने वाले ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें