नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

शहर में चिल्ड्रेन पार्क की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी

शेयर करे :

पलवल जिला को बने लगभग 18 साल बीत जाने के बाद भी पलवल शहर में बच्चों के लिए किसी
बेहतरीन पार्क का निर्माण नहीं होने से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को
छुट्टियां और रविवार आदि के दिन अपने बच्चों को दूसरे शहरों को ले जाने को मजबूर होना पड़़ता है।
जिससे लोगों का अधिक धन और समय बर्बाद होता है।

लोगों की बार-बार मांग के बाद भी पलवल शहर में किसी बेहतरीन चिल्ड्रन पार्क का निर्माण नहीं हुआ है। जिससे लोगों में नगर परिषद के खिलाफ रोष हैं। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए जल्द से जल्द चिल्ड्रन पार्क बनवाया जाए। जिससे लोगों को सुविधा रहे। जानकारी के अनुसार जिला पलवल को बने लगभग 18 वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। परंतु उसके बाद भी जिला प्रशासन व नगर परिषद पलवल जिले के बच्चों के लिए किसी बेहतरीन पार्क का निर्माण नहीं करवा पाया है।

जिसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि पलवल शहर में छोटे बच्चों के लिए कोई बेहतरीन चिल्ड्रन पार्क नहीं है। जिसमें स्थानीय लोग छुट्टियां और रविवार के दिन अपने बच्चों को घूमा कर लाए। पलवल के किसी भी पार्क में छोटे बच्चों के लिए झूले,खेल का मैदान, स्लाइड, सी-सा,मंकी बार, जंगल जिम, टाय ट्रैन,एम्फीथियटर, पिकनीक टेबल आदि सुविधा नहीं है। जिसकी वजह से जिले के लोगों को अपने बच्चों को छुट्टियां और रविवार छुट्टी के दिन अपने बच्चों को फरीदाबाद, गुरूग्राम, दिल्ली,
नोएडा आदि शहरों को ले जाने को मजबूर होना पड़ता है।

दूसरे शहरों में बच्चों को घूमाने के लिए ले जाने पर लोगों का काभी धन और समय बर्बाद होता है। वहीं बाहर जाने पर लोग अपने घर और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित रहते हैं। लोगों का कहना है कि बाहर के शहरों में छुट्टियां आदि पर जाने पर लोग अपने व परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। लोगों का कहना है कि जल्द ही पलवल शहर में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करवाया जाए।जिससे शहर के बच्चों को बेहतरीन घूमने और खेलने की सुविधा मिल सकें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें