नवीनतम पोस्ट

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

प्रधानमंत्री मोदी ने मदीना में हुए बस दुर्घटना में भारतीय श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जताया

शेयर करे :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 नवंबर को कहा कि वह सऊदी अरब के मदीना में हुई बस दुर्घटना में भारतीय श्रद्धालुओं के मरे जाने से बेहद दुखी हैं। ये श्रद्धालु उमराह करने गए थे। बस में लगभग 40 भारतीय सवार थे जिनमें से अधिकतर तेलंगाना के रहने वाले थे। बस कथित तौर पर देर रात लगभग डेढ़ बजे (भारतीय समयानुसार) एक तेल टैंकर से टकरा गई थी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट में कहा, मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने कहा, मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निकट संपर्क में हैं।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि वह सऊदी अरब में मदीना-मक्का राजमार्ग पर हुई बस दुर्घटना में कई भारतीय श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर से स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। रीजीजू ने X पर एक पोस्ट में कहा, शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

हमसे संपर्क करें