नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर छापेमारी

शेयर करे :

Enforcement Directorate (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली और इस दौरान 2 लग्जरी कार जब्त कीं। ईडी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने गत 31 दिसंबर और एक जनवरी को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में द्विवेदी से जुड़े नौ परिसर पर छापेमारी की। उन्होंने बताया कि इस दौरान द्विवेदी की एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक बीएमडब्ल्यू जेड4 कार जब्त की।

ईडी ने इस मामले में दिसंबर 2025 के तीसरे सप्ताह में पहले दौर की छापेमारी की थी और 4 महंगी कार (लम्बोर्गिनी उरुस, मर्सिडीज, फोर्ड एंडेवर और थार) तथा 20 लाख रुपए की नकदी जब्त की थी। केंद्रीय एजेंसी के मुताबिक, द्विवेदी फिलहाल दुबई में रह रहा है और बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद वह उसके सामने पेश होने में नाकाम रहा है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दायर ईडी का मामला पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों के आरोपों में दर्ज प्राथमिकी से उपजा है।

आरोप है कि द्विवेदी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से संचालित अवैध सट्टेबाजी मंचों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया और हवाला चैनल तथा बिचौलियों के खातों के माध्यम से अपराध की कमाई हासिल की। ईडी के अनुसार, द्विवेदी ने इसी कमाई से दुबई में अचल संपत्तियां भी खरीदीं। जांच एजेंसी ने कहा कि तलाशी के दौरान जब्त की गई सामग्री से पता चलता है कि द्विवेदी ने हवाला चैनल के माध्यम से दुबई में रियल एस्टेट में निवेश किया था। ईडी ने बताया कि उसने तीन करोड़ रुपए मूल्य की सावधि जमा, बीमा पॉलिसी और बैंक जमा राशि भी जब्त की है।

ईडी के मुताबिक, उसने पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों के संचालन के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर इस मामले की जांच शुरू की। जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ईडी ने अगस्त 2025 में कोलकाता की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। उसने मामले में 27 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें