नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

बूचडख़ाना हटाओ संयुक्त संघर्ष समिति ने SDM को सौंपा पत्र

शेयर करे :

नूंह मेवात संयुक्त संघर्ष समिति ने DSP और SDM फिरोजपुर झिरका को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बीते दिनांक 12/13 सितंबर 2025 की रात को मांडीखेड़ा क्षेत्र के आसपास स्थापित बुचडखानों से बिना अनुमति के ट्रैक्टरों द्वारा मल की डंपिंग खेतों व अन्य स्थानों पर डालने का आरोप है। समिति ने इसे अस्वच्छ और खतरनाक बताते हुए सख्त आपत्ति दर्ज कराई। इतना ही नहीं जो ट्रेक्टर बुचडखानों से गंदगी ला रहे हैं। उन पर नंबर भी अंकित नहीं है, अगर कोई हादसा घटित हो जाये तो पुलिस को पहचान करने में भारी परेशानी हो सकती है। आगे शिकायत में कहा गया है कि करीब 10 -12 ट्रैक्टरों में 12 – 13 सितंबर की रात को मिल भरकर लाया गया था और मांडीखेड़ा के आसपास खाली जमीन पर बिना अनुमति फेंक दिया गया।

विरोध करने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टरों को रोककर 112 नंबर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 7 ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया, जबकि बाकी ट्रैक्टर मौके से भाग निकले। संयुक्त संघर्ष समिति का कहना है कि इस तरह खुलेआम मल फेंकने से गंभीर स्वास्थ्य खतरा, गंदगी का फैलाव और बदबू से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो रहा है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित बुचडखानों के मालिकों और ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। क्या कहते हैं SDM फिरोजपुर झिरका : मेवात संघर्ष समिति द्वारा शिकायत दी है, जिसमें बुचडखानों से गंदे अवशेष मौका देखकर खाली जमीनों पर डालना और बिना नं के ट्रेक्टरों का इस्तेमाल धड़ल्ले से होने का आरोप लगाया है। इस मामले पर SDM लक्ष्मी नारायण ने सख्त रुख अपनाते हुए संघर्ष समिति को यह आश्वासन दिया है कि ट्रेक्टरों के खिलाफ और बुचडखानो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आवाम को किसी भी तरह की तकलीफ़ ना होने दी जाएगी। वहीं जब इस मामले में DSP अजायब सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शिकायत मिल चुकी है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज

दमदमा मार्ग पर सड़क सीमा में आ रहे स्ट्रीट लाइट के फाउंडेशन वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। स्ट्रीट लाइट पोल के फाउंडेशन

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है, या

सोहना से लोहटकी जाने वाले मार्ग पर पिछले 6 माह से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्ट्रीट लाइट पोल उखाड़े जाने से परिषद को करीब

हमसे संपर्क करें