नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पटना में राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

शेयर करे :

पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान वैशाली जिले में राघोपुर के निवासी राजकुमार उर्फ अला राय के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक (पटना पूर्व) परिचय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना बुधवार रात 10 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास गली नंबर 17 में हुई। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से छह खाली कारतूस बरामद किए हैं और घटना 2 में दो से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है। कुमार ने कहा, घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकुमार राजनीति में सक्रिय था और जमीन की खरीद-फरोख्त में भी शामिल था। पलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें