नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

फरीदाबाद में सड़क हादसा: युवक की मौत, 2 गंभीर घायल

शेयर करे :

नेशनल हाईवे नंबर-19 पर बडखल फ्लाईओवर के पास देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक युवक को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोनू (23) के रूप में हुई है, जो बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी का रहने वाला था। मोनू अपने दोस्तों भोला और रोशन के साथ बाइक से सेक्टर-27 जा रहा था। इसी दौरान बडखल फ्लाईओवर पर उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे के बाद मोनू का शव सड़क किनारे लगी ग्रिल में फंसा हुआ मिला, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने बताया कि तीनों युवक एक-दूसरे को जानते थे और पास-पास ही रहते थे।

मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उन्हें फोन के जरिए हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मोनू ग्रिल में फंसा हुआ था। हादसे में गंभीर रूप से घायल भोला को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें