नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 89.86 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

शेयर करे :

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी की निकासी के दबाव में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 89.86 (अस्थाई) के भाव पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में सुधार, आयातकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग आने और व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच जोखिम से बचने की प्रवृत्ति ने निवेशक धारणा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.84 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान एक समय 89.94 के निचले स्तर तक चला गया। हालांकि कारोबारी सत्र के अंत में रुपया कुछ नुकसान की भरपाई करते हुए 89.86 (अस्थाई) पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद भाव से 15 पैसे कम है।

बुधवार को रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर डॉलर के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 89.71 पर बंद हुआ था। क्रिसमस के अवसर पर बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा और शेयर बाजार बंद रहे थे। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि नए साल की छुट्टियों से पहले विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार पूंजी निकासी किए जाने से भी रुपए पर दबाव बना रहा। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 % बढ़कर 98.07 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.26 % की तेजी के साथ 62.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 367.25 अंक गिरकर 85,041.45 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 99.80 अंक टूटकर 26,042.30 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को।,721.26 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म

हमसे संपर्क करें