नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

रुपया शुरुआती कारोबार में 9 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर 90.58 प्रति डॉलर

शेयर करे :

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपए में गिरावट का रुख है क्योंकि निवेशक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से जुड़े संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.53 पर खुला। फिर टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.58 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव 9 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 17 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 90.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 % की गिरावट के साथ 98.35 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 298.86 अंक टूटकर 84,968.80 अंक पर जबकि निफ्टी 121.40 अंक फिसलकर 25,925.55 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 % की बढ़त के साथ 61.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,114.22 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें