नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

छह हत्याओं के आरोपी हैं सम्राट

शेयर करे :

जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 6 हत्याओं का आरोपी बताया और नीतीश सरकार से उनकी बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग की। किशोर ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो वह राज्यपाल से मिलकर इस मामले को उठाएंगे। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, तारापुर में 1995 में छह लोगों की हत्या हुई थी, जो सभी कुशवाहा जाति के थे। यह बिहार में जातीय राजनीति करने वालों के लिए सबक होना चाहिए। सम्राट चौधरी कहते हैं कि मैं कुशवाहा हूं। 

किशोर ने आरोप लगाया कि मगर छह लोगों की हत्या से जुड़ा तारापुर मामला में सम्राट चौधरी अभियुक्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी ने अदालत में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का एडमिट कार्ड जमा किया था, जिसमें उनका नाम सम्राट चंद्र मौर्य , पिता का नाम सकुनी चौधरी और जन्मतिथि 1मई,1981 दर्ज है। किशोर ने कहा, उस हिसाब से 1995 में उनकी उम्र 14 साल थी और नाबालिग होने के कारण उन्हें राहत मिली। उन्होंने कहा, लेकिन यदि हम चौधरी का 2020 का हलफनामा देखें, तो उसमें उनकी उम्र 51 वर्ष बताई गई है। इसके हिसाब से 1995 में उनकी उम्र 20-25 साल के आसपास होनी चाहिए थी।

यह तथ्य उन्हें अभियोजन के दायरे में लाता है।  किशोर ने कहा कि यह गंभीर आरोप हैं। उन्होंने लालू प्रसाद के शासनकाल के चर्चित शिल्पी गौतम बलात्कार और हत्या मामले का भी जिक्र करते हुए पूछा, क्या सम्राट चौधरी उस मामले में संदिग्ध थे या नहीं? क्या इस मामले में CBI जांच हुई थी और उनका सैंपल लिया गया था?  चुनावी रणनीतिकार से राजनीति में आए किशोर ने बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर अपना हमला तेज करते हुए वैभव विकास ट्रस्ट के वित्तपोषण पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि जब से अशोक चौधरी की बेटी की सगाई ट्रस्ट की सदस्य अनीता कुणाल के बेटे से हुई है, तब से ट्रस्ट करीब 100 करोड़ की जमीन खरीद चुका है।  प्रशांत किशोर ने ट्रस्ट के लोगों से इस 100 करोड़ की खरीददारी का स्रोत बताने को कहा। इन लोगों में किशोर कुणाल, अनीता कुणाल, और जिया लाल आर्य शामिल हैं।

उन्होंने अशोक चौधरी से 5 दिन में 100 करोड़ के मानहानि नोटिस वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी और इस्तीफा देने की मांग की।  प्रशांत किशोर ने कहा, अगर इस्तीफा नहीं देंगे तो हम उनका राजनीतिक घेराव करेंगे और राज्यपाल से कार्वाई की मांग करेंगे और 500 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का खुलासा करेंगे।उल्लेखनीय है कि अशोक चौधरी ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाए जाने पर प्रशांत किशोर को 100 करोड़ के मानहानि का नोटिस भेजा था। किशोर ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी ने 20 हजार करोड़ रुपए के ठेके दिए हैं और 5 % कमीशन लिया। उन्होंने अपनी आमदनी का भी ब्योरा देते हुए कहा, मैंने पिछले 3 साल में विभिन्न राजनीतिक दलों और कंपनियों को सलाह देकर 241 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसमें से 30.95 करोड़ रुपए जीएसटी और 20 करोड़ रुपए आयकर के रूप में जमा किए हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक संदेश साझा करते हुए सक्रिय

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी ने दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार पर निशाना साधा है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य में बच्चियों

पैतृक गांव जहानाबाद की NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की रहस्यमयी मौत हो गई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए CBI लगातार

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन कोर्ट परिसर को

हमसे संपर्क करें