नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

SIT रिपोर्ट राजनीती के बदले का सबूत, MVA सरकार ने की थी झूठे मामले में फंसाने कोशिश: फडणवीस

शेयर करे :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला द्वारा प्रस्तुत विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के दौरान उन्हें झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया था।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया था कि तत्कालीन डीजीपी संजय पांडे, पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटिल और सहायक पुलिस आयुक्त सरदार पाटिल ठाणे नगर थाने में दर्ज 2016 के वसूली मामले की पुन: जांच करके फडणवीस (जो उस समय विधानसभा में विपक्ष के नेता थे) और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (जो उस समय मंत्री थे) को फंसाने की साजिश में शामिल थे।

सूत्रों ने बताया कि शुक्ला ने इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश की थी।
एसआईटी रिपोर्ट से जुड़े एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने शनिवार शाम को पत्रकारों से कहा, एमवीए शासन के दौरान बदले की राजनीति इस बात से साबित हो गई है कि मुझे झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई थी।

वर्ष 2016 में श्यामसुंदर अग्रवाल और उनके पूर्व व्यापारिक साझेदार रियल एस्टेट डेवलपर संजय पुनामिया के बीच विवाद के बाद ठाणे नगर थाने में श्यामसुंदर अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 2017 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। आरोप है कि ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार के सत्ता में रहने के दौरान राज्य पुलिस बल के प्रमुख रहे पांडे ने इस मामले की पुन: जांच का आदेश दिया था।

एसआईटी रिपोर्ट से संबंधित एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने शनिवार शाम को पत्रकारों से कहा, एमवीए शासन के दौरान प्रतिशोध की राजनीति इस बात से साबित हो गई है कि मुझे झूठे मामलों में फंसाने का प्रयास किया गया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

हमसे संपर्क करें