नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

सॉल्ट और इंग्लैंड के रिकॉर्ड रनों की आंधी में उड़ा दक्षिण अफ्रीका

शेयर करे :

फिल सॉल्ट के इंग्लैंड के लिए सबसे तेज T-20 शतक और इस प्रारूप की सबसे बड़ी पारी के बूते इस टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड 146 रन की बड़ी जीत दर्ज की। सॉल्ट के नाबाद 141 रन और जोस बटलर की 83 रन की ताबड़तोड़ पारी से इंग्लैंड ने दो विकेट पर 304 रन बनाने। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस प्रारूप का 3 सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड की पारी में 18 छक्के और 30 चौके लगे। दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट पर 64 रन बना लिए थे लेकिन आठवें ओवर में कप्तान एडेन मारक्रम की 20 गेंदों में 41 रनों रन की पारी पर विराम लगने के बाद टीम की हार तय हो गई। दक्षिण अफ्रीका की पारी 17वें ओवर में 158 रन पर सिमट गई। मारक्रम शीर्ष स्कोरर रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी T-20 हार है जबकि इंग्लैंड के लिए यह रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। दक्षिण अफ्रीका ने हवा की नमी का फायदा उठाने की उम्मीद में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सॉल्ट और बटलर की सलामी जोड़ी ने ओल्ड ट्रैफर्ड के अपने घरेलू मैदान में उनके गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। सॉल्ट ने मार्काे यानसेन की पहली तीन गेंदों पर लगातार तीन चौके मारे, लेकिन जल्द ही बटलर उनसे आगे निकल गए। बटलर ने लगातार चार चौके जड़ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो इंग्लैंड के लिए 3 सबसे तेज अर्धशतक है। पावरप्ले में एक गेंद शेष रहते उनकी और सॉल्ट की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। पुरुषों के टी-20 में यह सिर्फ तीसरा मौका था जब पावरप्ले में टीम के रनों का शतक पूरा हुआ।

बटलर जब 30 गेंदों में 83 रन बनाकर खेल रहे थे तब उनके पास लियाम लिविंगस्टोन के 40 गेंद में इंग्लैंड के सबसे तेज टी-20 शतक के रिकॉर्ड को तोडऩे का मौका था लेकिन वह आठवें ओवर में ब्योर्न फोर्टेन (52 रन पर दो विकेट) की गेंद पर ट्िरस्टन स्टब्स को कैच देकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर एक विकेट पर 126 रन था। सॉल्ट ने अपना पचासा पूरा करने के लिए बटलर से एक गेंद अधिक लिया लेकिन उन्होंने 39 गेंद में शतक पूरा कर इंग्लैंड के लिए सबसे कम गेंद में सैकड़ा पूरा करने रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह सॉल्ट का इंग्लैंड के लिए चौथा शतक था। इंग्लैंड के किसी अन्य खिलाड़ी के नाम एक से अधिक शतक नहीं है। ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा (प्रत्एक के पांच) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सॉल्ट से अधिक शतक जड़े है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें