नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष पौधारोपण अभियान

शेयर करे :

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16, फरीदाबाद की ब्यूटीफिकेशन समिति एवं इको क्लब द्वारा एक विशेष पौधारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसमें महाविद्यालय के परिसर में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनिधि ने अपने संबोधन में कहा, “स्वच्छता पखवाड़ा केवल सफाई का अभियान नहीं, बल्कि एक स्वस्थ एवं हरे-भरे पर्यावरण का निर्माण करने का माध्यम है।

पौधारोपण के माध्यम से हम न केवल वायु प्रदूषण को कम कर सकते हैं, अपितु भावी पीढ़ियों के लिए एक सतत विकास का आधार भी तैयार कर रहे हैं। मैं सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों को बधाई देती हूं कि उन्होंने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। आइए, हम सब मिलकर फरीदाबाद को एक स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने का संकल्प लें।

अभियान में ब्यूटीफिकेशन समिति एवं इक्को क्लब की संयोजिका डॉ. मीनल सभरवाल तथा भूगोल विभाग की अध्यक्षा डॉ पारूल राणा के नेतृत्व में 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। रोपित पौधों में नीम, पीपल, गुलमोहर एवं अन्य स्थानीय प्रजातियां शामिल हैं, जिनकी देखभाल के लिए एक विशेष योजना भी तैयार की गई है। यह आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।राजकीय महिला महाविद्यालय प्रशासन ने सभी सहयोगी संस्थाओं एवं स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे भी ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें