नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया अग्नि शमन केंद्र का विधिवत भूमि पूजन

शेयर करे :

पलवल हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर-2 में बनने वाले अग्रिशमन केंद्र के भूमि पूजन का नारियल तोडकर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भूमि पूजन समारोह में पहुंचने पर खेल मंत्री गौरव गौतम का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से शानदार स्वागत किया गया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सेक्टर-2 में करीब डेढ एकड़ में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला अग्निशमन केंद्र स्वाभाविक रूप से आगजनी से संबंधित घटना होने पर उसे तुरंत प्रभाव से काबू पाने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि पलवल के विकास के लिए विकास कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। जो वादे किए थे वो लगातार पूरे करवाए जा रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास हो रहा है। पलवल को स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। पलवल के विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले समय में पलवल देश के विकसित और स्वच्छ शहरों में सबसे अग्रणी भूमिका में खड़ा नजर आएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह अग्निशमन केंद्र शहर में आने वाले समय में किसी आगजनी जैसी घटना होने पर जल्द काबू पाने में काफी कारगर साबित होगा। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया। इस मौके पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता मनोज सैनी, स्टेट ऑफिसर विकास ढांडा, फायर स्टेशन अधिकारी लेखराम, एएफएसओ नवीन पाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा भारद्वाज, वरिष्ठ बीजेपी नेता इंद्रपाल शर्मा, वीरपाल दीक्षित, अमन शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश बघेल, पार्षद भक्ति शर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान में भी लोगों की हो अधिक से अधिक भागीदारी इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपनी अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पलवल शहर को जिला प्रशासन और आमजन मिलकर सुंदर और स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पलवल द्वारा शहर के वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल शहर की हर गली हर मोहल्ला और हर वार्ड से जब सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र को साफ सुथरा बनाने में सहयोग देंगे तो निश्चित तौर पर पलवल देश के मानचित्र पर स्वच्छ और सुंदर शहर होने की भूमिका में नजर आएगा। उन्होंने आमजन से स्वच्छता अभियान में जुडकऱ अपने घर की तरह शहर को भी साफ सुथरा रखने का आह्वान किया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

सोहना के गांव खेड़ला की बेटी तानिया रोहिल्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में 915वीं रैंक हासिल कर परचम लहराया है। तानिया ने यह मुकाम अपनी

महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग के खंड कार्यालय में जखोपुर सर्कल स्तर पर आयोजित बेस्ट मदर प्रतियोगिता में तुलशी ने प्रथम और मंजू ने

हमसे संपर्क करें