नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

ग्वाटेमाला में हिंसा में कम से कम 5 लोगों की मौत के बाद आपातकाल घोषित

शेयर करे :

वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डाे अरेवालो ने पश्चिमी ग्वाटेमाला की 2 नगरपालिकाओं में आपातकाल लागू किए जाने की रविवार को घोषणा की। ग्वाटेमाला में सशस्त्र लोगों द्वारा एक सैन्य चौकी एवं एक पुलिस थाने पर हमला किए जाने, सड़कों को अवरुद्ध किए जाने और बसों का अपहरण किए जाने के 1 दिन बाद यह घोषणा की गई। इन हमलों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।

अरेवालो ने कहा कि आपराधिक गिरोह सुरक्षा बलों को पीछे हटने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे क्षेत्र पर नियंत्रण कर सकें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगी। अरेवालो सरकार ने पहली बार आपातकाल घोषित किया है जो सोलोला विभाग सांता कैटरीना इक्स्टाहुआकन और नाहुआला नगरपालिकाओं में 15 दिनों तक लागू रहेगा।

अरेवालो ने शनिवार की घटनाओं के वीडियो और तस्वीरें दिखाईं, जिनमें सेना की वर्दी और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने सशस्त्र लोग घातक हथियार लेकर एक व्यस्त मुख्य सड़क से कुछ ही मीटर की दूरी पर गोलीबारी करते देखे जा सकते हैं। अरेवालो ने कहा कि ये आपराधिक समूह जबरन वसूली एवं मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं और स्थानीय समुदायों के लिए खतरा पैदा करते हैं।

देश के गृह मंत्री मार्काे विलेडा ने बताया कि इन हमलों में 5 लोगों की मौत हुई है लेकिन राष्ट्रीय असैन्य पुलिस के निदेशक डेविड बोटेरो ने शनिवार को कहा था कि एक सैनिक सहित 6 लोगों की मौत हुई है। माना जा रहा है कि ये घटनाएं बृहस्पतिवार को शुरू हुईं जब हथियारबंद लोगों ने सैन्य चौकी पर हमला किया था, जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ रिलीज होने के बाद बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी और स्टार कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म

हमसे संपर्क करें