नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

Faridabad: विद्यार्थियों और अध्यापकों को बताए बाल विवाह के नुकसान

शेयर करे :

पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केएल मेहता स्कूल, सेक्टर-17 फरीदाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल ने विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों को क्राइम अगेंस्ट वूमन तथा चाइल्ड मैरिज एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में समाज की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षक सुनीता ने अपने संबोधन में बाल विवाह को समाज की एक गंभीर कुप्रथा बताया और कहा कि यह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि बेटियों के शारीरिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है, जिससे उनका भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने आसपास भी इस विषय में लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, जिनमें डायल 112, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, महिला सहायता हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा मानस ऐप शामिल हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

हमसे संपर्क करें