नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट व भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संजय कालोनी स्थित चेतना वेलफेयर सोसायटी में पढ़ रहे दिव्यांग बच्चों को स्टेशनरी, फूड व अन्य सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी मौजूद रहे। रेनू भाटिया ने चेतना वेलफेयर सोसायटी की महिला शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया।
इस मौके पर नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान यशपाल शर्मा, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट डा. धमेन्द्र नांदल, मनीष मिश्रा व चेतना वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष रेखा शर्मा, इंचार्ज कैलाश पंत शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा, मुनेश शर्मा, इनेलो महिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, परविन्दर राजपाल, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली, भुवनेश्नर हिन्दुस्तानी, शिक्षाविद् डा. राजेश मदान, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, विमल खण्डेलवाल, सुनील यादव, अवधेश ओझा, मामचंद प्रधान, सरदार कुलदीप सिंह, संजय पांचाल, सचिन तंवर, आकाश एडवोकेट, मोक्ष वर्मा, राधिका बहल, अनुराग शर्मा, संजीव कुशवाहा, विनोद पाली, महावीर खण्डेलवाल, अजीत शर्मा, मनजीत सिंह, सुधीर वर्मा, अजय वर्मा, कविता गौर, पूजा राठौर विशेष रूप से मौजूद रही।
यमुना में दिल्ली से पलवल की ओर से शव बहता दिखा, पहचान बाकी सोका टाइम्स। फरीदाबाद से गुजरने वाली यमुना नदी में गुरुवार को एक शव बहता हुआ दिखाई दिया। जानकारी के मुताबिक, छांयसा-मोहना के पुल के नीचे यमुना की तेज लहरों के बीच शव देखा गया। इसी दौरान मौके पर डीसी विक्रम सिंह यादव भी पुल पर मौजूद से जहां से यमुना के जलस्तर का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने भी सब को बहता हुआ देखा। उन्होंने शव को बाहर निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू टीम को निर्देश दिए, लेकिन यमुना के तेज बहाव के कारण शव पलवल की ओर बह गया। छांयसा थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने बताया कि शव को देखकर मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया अनुमान है कि शव यमुना नदी के तेज बहाव के साथ दिल्ली की ओर से बहकर फरीदाबाद पहुंचा होगा।
हालांकि तेज धारा की वजह से शव पलवल की तरफ चला गया है। इस संबंध में पलवल पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वहां से शव को निकालने की कोशिश की जाएगी। DC विक्रम सिंह यादव ने कहा कि शव की पहचान कराने के लिए पुलिस को कहा गया हैं। साथ ही फरीदाबाद में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं शव जिले के किसी लापता व्यक्ति का तो नहीं