हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार से संचालित की गई कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच अंग्रेेजी विषय का पेपर हुआ। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। जिसके चलते परीक्षा केन्द्रों पर वातावरण शांतिपूर्ण रहा।
बुधवार से हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत कर दी। बुधवार को कक्षा 12वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। पेपर शुरु होने से करीब 30 मिनट पहले से परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों ने आना शुरु कर दिया था। आज के पेपर को सही समय पर साढे़ 12 बजे शुरु किया। उससे पहले परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। परीक्षा केन्द्र के अंदर केवल परीक्षार्थी को ही जाने की अनुमति दी। उसके साथ आए परिजन या रिश्तेदार को नहीं जाने दिया। शहर में बनाए गए बोर्ड द्वारा तीन परीक्षा केन्द्र जोगिन्द्र हाई स्कूल जखोपुर, राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण मंें हुई। परीक्षा केन्द्र के आसपास परीक्षार्थी के किसी भी परिजन या रिश्तेदार को नजदीक नहीं आने दिया। पुलिस की सुरक्षा टीम मंे महिला कर्मियों को भी तैनात किया गया था।
वर्जन
शहरी क्षेत्र में बने हरियाणा शिक्षा बोर्ड के परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा और किसी भी कर्मी को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की कड़ी हिदायतें दी गई है। (रविन्द्र सिंह-प्रभारी शहर थाना सोहना)