नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

मोहम्मद अखलाक हत्याकांड मामले को वापस लेने के लिए उप्र सरकार की याचिका पर 18 दिसंबर को सुनवाई

शेयर करे :

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर स्थित एक त्वरित अदालत ने दादरी में मोहम्मद अखलाक को 2015 में पीट-पीटकर मार डालने का मामला वापस लेने के लिए राज्य सरकार के आवेदन पर सुनवाई के वास्ते 18 दिसंबर की तारीख तय की है। अधिकारियों और पीड़ित परिवार के वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप वापस लेने का अनुरोध किया है। यह मामला जारचा पुलिस थानाक्षेत्र के बिसाहड़ा गांव में अखलाक के घर में गोमांस रखे होने की अफवाह को लेकर उसकी हत्या किए जाने से संबंधित है।

यह मामला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत के समक्ष आया, जहां अभियोजन पक्ष ने सूचित किया कि उसने राज्य के न्याय विभाग-5 (आपराधिक), लखनऊ द्वारा 26 अगस्त को जारी एक आदेश के अनुपालन में मामला वापस लेने की याचिका दायर की है। पीड़ित परिवार के वकील यूसुफ सैफी ने पीटीआई-भाषा को बताया, अदालत ने मोहम्मद अखलाक को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डालने के आरोपियों के खिलाफ मामला वापस लेने की अर्जी पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की है।

अधिकारियों के अनुसार, सरकार और अभियोजन के संयुक्त निदेशक के निर्देशों के बाद सहायक जिला सरकारी अधिवक्ता (आपराधिक) द्वारा मामला वापस लेने का आवेदन दायर किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आवेदन में सामाजिक सद्भाव की बहाली को मामला वापस लेने का कारण बताया गया है। गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव निवासी 52-वर्षीय अखलाक को 28 सितंबर, 2015 को भीड़ ने कथित तौर पर घर में गोमांस रखे होने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला था। इस मामले की सुनवाई यहां की एक त्वरित अदालत में चल रही है और फैसले का इंतजार है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें