नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

रुपया शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 90.11 प्रति डॉलर पर

शेयर करे :

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 17 पैसे टूटकर 90.11 प्रति डॉलर पर आ गया। बाजार में व्याप्त जोखिम से बचने की धारणा और आयातकों की ओर से अमेरिकी डॉलर की उच्च मांग ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में नरमी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण रुपए में गिरावट का रुख रहने के आसार हैं। इसके अलावा, निवेशक अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता से मिलने वाले संकेतों का भी इंतजार कर रहे हैं जिससे आने वाले दिनों में रुपए को मजबूती मिल सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.95 पर खुला। फिर कमजोर होकर 90.11 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.87 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.63 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80.15 अंक चढ़कर 84,471.42 अंक पर और निफ्टी 34.40 अंक की बढ़त के साथ 25,792.40 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 % की बढ़त के साथ 62.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से।,651.06 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पार कर बाइक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई,

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

हमसे संपर्क करें