नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

पंजाब में कोयले की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

शेयर करे :

पंजाब के तरन तारन जिले में ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर कोयले की अंगीठी जलाने से कथित तौर पर दम घुटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतकों में एक शिशु भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय कमरे में मौजूद 10 वर्षीय एक बच्चे को बचा लिया गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार शनिवार रात सोने से पहले कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर सो गया था, जबकि कमरे के भीतर कोयले की अंगीठी जल रही थी। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 21 वर्षीय अर्शदीप सिंह, उनकी 20 वर्षीय पत्नी जसंदीप कौर और उनके डेढ़ माह के शिशु गुरबाज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कमरे में उचित वेंटिलेशन नहीं होने के कारण कोयले के धुएं के अधिक मात्रा में जमा होने से दम घुटने की आशंका है। यह घटना तरन तारन जिले के हरिके थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पंजाब में हलवारा हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और आदमपुर हवाई अड्डे का नाम संत रविदास के

पंजाब और हरियाणा सचिवालय भवन को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले E-Mail मिलने के बाद खाली करा लिया गया। पुलिस ने यह

पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से

हमसे संपर्क करें