नवीनतम पोस्ट

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की

कुशीनगर में हादसा: पत्नी का गला रेत कर हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी

शेयर करे :

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेत कर पत्नी की हत्या करने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक 4 माह पूर्व दोनों ने प्रेम विवाह किया था। यह घटना रविवार रात 9 बजे घटी। अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ वर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस के अनुसार तरयासुजान के बढ़ई टोला निवासी अरुण शर्मा (22) और विशुनपुरा निवासी नेहा ने नवंबर 2025 में दोनों के घर वालों की मर्जी के विरुद्ध मंदिर में शादी की थी। हालांकि, शादी के बाद अरुण के परिजन मान गए और वह पत्नी के साथ पैतृक घर में रहने लगा। गांव के लोगों के अनुसार कल रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर अरुण व नेहा में विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार इसके बाद अरुण ने कथित रूप से एक धारदार हथियार से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी छत की कुंडी से फंदा लगाकर फांसी पर लटक गया। सूचना मिलते ही तरयासुजान के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का गंदा पानी जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है। नाले के आसपास बस रही कॉलोनियों

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

हमसे संपर्क करें