नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

‘ट्रंप के टैरिफ भारत के साथ महत्वपूर्ण संबंधों में खतरा पैदा करते हैं’

शेयर करे :

अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए मनमाने टैरिफ दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण संबंधों के लिए खतरा हैं। प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के प्रमुख डेमोक्रेट सदस्य मीक्स ने अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात के बाद अमेरिका-भारत साझेदारी के लिए कांग्रेस के समर्थन पर जोर दिया।

मीक्स के हवाले से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, पिछले 25 वर्षों में क्वाड सहित, मजबूत हुई अमेरिका-भारत साझेदारी के लिए अमेरिकी कांग्रेस के समर्थन को रेखांकित करने के लिए राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात की। मीक्स ने कहा, मैंने गहरे संबंधों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, यूक्रेन में शांति की हमारी साझा आशा और ट्रंप के मनमाने टैरिफ पर अपनी चिंता दोहराई, जो इस महत्वपूर्ण रिश्ते के लिए खतरा हैं।

उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, क्वात्रा ने कहा, विदेश मामलों की समिति में नेतृत्व के दौरान अमेरिका-भारत संबंधों के लिए उनके निरंतर परामर्श और दृढ़ समर्थन के लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा, हमारी चर्चा व्यापार, ऊर्जा, हिंद-प्रशांत और आपसी हितों के व्यापक मुद्दों पर केंद्रित रही। क्वात्रा ने कांग्रेसनल एनर्जी एक्सपोर्ट कॉकस की अध्यक्ष कैरोल मिलर से भी मुलाकात की और उन्हें भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार के दृष्टिकोण से अवगत कराया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें