दिल्ली-एनसीआर के मौसम में आज अचानक बदलाव देखने को मिला और कई इलाकों में सुबह बारिश हुई।
हल्की बरसात के साथ तेज हवाएं चलने से लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। लगातार 2 दिन 30°C से ऊपर पहुंचे तापमान के बाद अब मौसम सुहावना हो सकता है। सुबह की बारिश के बाद राजधानी में फिर बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक एक और दौर की बारिश संभव है।
इन जगहों पर बरसात:
राजधानी के दिल्ली कैंट, एयरपोर्ट, धौला कुआं, उत्तम नगर, विकासपुरी, जनकपुरी और द्वारका में हल्की बारिश दर्ज हुई।
आगे कैसा रहेगा मौसम:
दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 30–40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम करीब 14°C रहने की संभावना है। 19 से 23 फरवरी के बीच मौसम साफ रहने का अनुमान है।
शाम को फिर बारिश संभव:
18 फरवरी को सुबह, दोपहर और शाम में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 19 फरवरी से मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी और वीकेंड गर्म रह सकता है।