नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

भीड़ प्रबंधन के लिए BCCI, KSCA के साथ काम कर रहे हैं: RCB

शेयर करे :

RCB केयर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को कहा कि फाउंडेशन आईपीएल और कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन के बेहतर प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। इस साल RCB की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे।

मृतकों के परिवारों को 25 लाख रूपए मुआवजे का ऐलान कर चुके आरसीबी केयर्स ने कहा कि इसकी स्थापना हमारे 12वें सदस्य के सहयोग, सशक्तिकरण और तरक्की के लिए की गई है। फाउंडेशन में इस लक्ष्य को पाने के लिए छह बिंदुओं का फार्मूला बताया गया है लेकिन सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर अमल हो सकता है। इसके एजेंडे में वित्तीय सहायता से इतर भी सहयोग मुहैया कराना शामिल है।

इसमें बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल के लिए स्टेडियम अधिकारियों, खेल ईकाइयों और लीग साझेदारों से भी मिलकर काम करने की इच्छा जताई गई है। फ्रेंचाइजी ने प्रशंसक सुरक्षा आडिट ढांचा भी तैयार करने का वादा किया है। इसके साथ ही मैदान पर अपने साझेदारों के प्रशिक्षण की भी बात कही है। RCB केयर्स ने स्टेडियम के भीतर स्थानीय प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसर देने की भी बात कही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े मामले में आरोपी Sharjeel Imam को अदालत से अस्थायी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

हमसे संपर्क करें