नवीनतम पोस्ट

भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन,

जिला कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket

युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर

शेयर करे :

युवाओं की प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से India Skills Competition 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी केवल SIDH पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं होगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता नवंबर 2025, ताइपेई और विश्व कौशल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सितंबर 2026, शंघाई में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्टूबर 2025 में, रीजनल दिसंबर 2025 में और नेशनल प्रतियोगिता फरवरी 2026 में होगी। चयनित युवाओं को अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। इसके उपरांत अक्टूबर 2025 में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि रीजनल प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 में होंगी। नेशनल प्रतियोगिता (इंडियास्किल्स) फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को अगस्त 2026 तक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वे वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे, जो 22 से 27 सितंबर तक शंघाई (चीन) में आयोजित होगी।

जिला स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर आने वाले को 5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 3 लाख रुपये और तृतीय स्थान को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। वर्ल्ड स्किल्स एशिया कंपिटीशन और वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल कंपिटीशन के लिए पुरस्कार राशि का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त वर्ल्ड स्किल्स कंपिटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 7.5 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान को 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागी का जन्म एक जनवरी 2004 या उसके बाद होना चाहिए। हालांकि 13 विशेष स्किल्स /ट्रेड्स जैसे डिजिटल कंस्ट्रक्शन, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0, मेक्ट्रॉनिक्स, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रोबोट सिस्टम्स इंटीग्रेशन, वॉटर टेक्नोलॉजी, डेंटल प्रोस्थेटिक्स और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के लिए प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2001 या उसके बाद होना चाहिए।

प्रतियोगिता में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिनके पास किसी भी योग्यतानुसार संबंधित जॉब रोल या ट्रेड्स में कौशल हो। जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी के पास हरियाणा राज्य का पीपीपी आईडी होना अनिवार्य है। देशभर के युवाओं की प्रतिभा को पहचान और बढ़ावा देने के लिए आयोजित इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2025 में कुल 63 कौशल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसमें निर्माण एवं भवन प्रौद्योगिकी, क्रिएटिव आर्ट्स एवं फैशन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स तथा सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं।

निर्माण क्षेत्र में ब्रिकलेइंग, कारपेंट्री, टाइल वर्क, पेंटिंग, प्लंबिंग, रेफ्रिजरेशन, रूफिंग और वॉटर टेक्नोलॉजी जैसी स्किल्स शामिल हैं। वहीं क्रिएटिव आर्ट्स एंड फैशन में फैशन टेक्नोलॉजी, फ्लोरल डिजाइन और ग्राफिक डिजाइन जैसी विधाओं पर प्रतियोगिता होगी। आईसीटी सेक्टर में क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन, साइबर सिक्योरिटी और वेब टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जबकि विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में ष्टहृष्ट मिलिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल रोबोटिक्स जैसी स्किल्स पर जोर रहेगा। इसके अलावा ऑटोमोबाइल रिपेयर, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी और सामाजिक सेवाओं में बेकरी, कुकिंग, रेस्टोरेंट सर्विस और सोशल केयर भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। यह प्रतियोगिता युवाओं को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी और स्किल इंडिया मिशन को गति देगी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया

वैश्विक तनाव के बीच सोना और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है। आमतौर पर ऐसी परिस्थितियों में कीमती धातुओं के दाम बढ़ते

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

हमसे संपर्क करें