नवीनतम पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

बल्लभगढ़ के अमेजॉन पार्क में हवन के साथ हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित

शेयर करे :

हिंदू विचार की विश्व भर में सहज स्वीकृति: देव प्रसाद भारद्वाज: बल्लभगढ़ के विक्रमादित्य नगर स्थित अमेजॉन पार्क, सेक्टर-2 में हिंदू सम्मेलन का आयोजन गजराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती हरियाणा के अध्यक्ष देव प्रसाद भारद्वाज उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हिंदू विचार की वैश्विक स्वीकृति पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रथम वक्ता के रूप में स्वदेशी जागरण मंच, उत्तर क्षेत्र के सह-संयोजक सतेन्द्र सौरोत ने स्वदेशी के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को देश में निर्मित वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए भारतीय संस्कारों और संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जागृत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल विनोद धीमान ने नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। संत राजूदास जी महाराज ने हिंदू संस्कृति से परिचय कराया। पैराशूटर शिवानी सहगल ने नारी शक्ति का उत्साहवर्धन करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जनों सहित बड़ी संख्या में समाज के बंधु-भगिनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू एकता, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, रघुराज सिंह, डॉ. जयपाल सिंह, विजेंद्र मंगला, वीरेंद्र वर्मा (अमेजॉन पार्क सोसायटी समिति), अजय शर्मा, बाबूलाल गौड़, सह-संयोजक हिंदू सम्मेलन, हेमराज बघेल, राकेश चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन सागर जैन एवं राम भारद्वाज ने किया, जबकि कार्यक्रम की संयोजक शशि सिसोदिया रहीं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. सोनी के अनुसार मिलावटी मिठाइयों का सेवन पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें