नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

शेयर करे :

पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस को जान से मारने की धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लोक भवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात कोलकाता के निकट सॉल्ट लेक इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने कहा, इस व्यक्ति से मामले से जुड़ी और जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने लोक भवन के व्हॉट्सएप नंबर पर भी धमकी भेजी थी।

उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। अधिकारी ने बताया कि बोस को बृहस्पतिवार रात जान से मारने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। ईमेल भेजने वाले ने राज्यपाल को विस्फोट से मार डालने की धमकी दी थी और उसने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा था। अधिकारी ने बताया कि बोस को जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, अब लगभग 60-70 केंद्रीय बल उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल और लोक भवन के आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक बैठक की गई है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें