नवीनतम पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

भारी बारिश के बीच जल निकासी को लेकर ADC स्वयं उतरे मैदान में

शेयर करे :

भारी बारिश के बीच शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ADC एवं जिला
नगर आयुक्त दीपक बाबूलाल करवा स्वयं मैदान में उतरे और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी हों या सफाई कर्मचारी सभी फील्ड में नजर आए। वहीं DC प्रीति भी शहर में निकासी को लेकर पल पल की रिपोर्ट लेती रही।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि पानी भरने वाले क्षेत्रों पर नजर रखी जाए और पानी से जुड़ी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए। ADC ने ढांड रोड, पेहवा चौक, अंबाला रोड तथा खुराना रोड का दौरा किया। ज्यादा बारिश की वजह से कई जगहों पर उन्होंने जलभराव की स्थिति देखी और वहां पर निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई।

इसके अलावा उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए सभी डिस्पोजल सही तरीके से संचालित होने चाहिए। जहां पर जरूरत है वहां पर जेनसेट की भी व्यवस्था की जाए ताकि बिजली बाधित होने की स्थिति में डिस्पोजल का कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने नगर निगम और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि वे युद्ध स्तर पर काम करें। शहर में तेजी से पानी की निकासी करवाने के लिए संसाधनों की उचित व्यवस्था रखें। नालों की सफाई निरंतर करवाते रहें। ADC ने कहा कि बारिश काफी ज्यादा हुई है जिसकी वजह से पानी की निकासी होने मेें कुछ समय तो लगता है। हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को जलभराव के कारण किसी भी तरह की असुविधा न हो।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के आवाहन पर आज एनएच-01 नेहरू ग्राउंड स्थित फायर स्टेशन पर सैकड़ो कर्मचारियों ने फायरफाइटर

हमसे संपर्क करें