पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी हाल ही में अबू धाबी में आयोजित विश्व स्तरीय ओपन मास्टर्स गेम में बास्केटबॉल में इंडिया की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया है । आज उनके जगाधरी कार्यालय पर भारतीय बास्केटबॉल मास्टर्स टीम के सदस्य रिटायर्ड आईएफएस राजेश गुलिया पहुंचे।
इस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने उन्हें सम्मानित किया व बधाई शुभकामनाएं दी। भारतीय बास्केटबॉल मास्टर्स टीम के सदस्य रिटायर्ड आईएफएस राजेश गुलिया ने बताया कि इस टीम में M S होंडा, राजेश गुलिया ,बलजीत सिंह अहलावत, शिव कल्याण दलाल, जे एन नेहरा ,लीला राम,मंगल सिंह दांगी ,विवेक चौधरी ,बलबीर सिंह ,अशोक गोयत, कुलदीप श्योराण शामिल रहे । उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के रशिया,इंडोनेशिया, मंगोलिया के टीम से मैच हुए भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए और भारत को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय बास्केटबॉल मास्टर्स टीम के सभी खिलाड़ियों का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, सभी खिलाड़ियों का एक नया तजुर्बा मिला है और आगे चलकर वह पूरे विश्व में भारत देश का नाम रोशन करेंगे ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है।
रिटायर्ड आईएफएस राजेश गुलिया ने बताया कि टूर्नामेंट में 92 देशो के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, भारत की 35 प्लस खेलों में मास्टर इंडिया टीम को सिल्वर मेडल हासिल हुआ है। यमुनानगर पहुंचने पर राजेश गुलिया का समाजसेवी डाक्टर गोपाल सिंह, चेयरमैन धर्म सिंह बांचल,पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर,जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजयुमो निश्चल चौधरी, मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, चेयरमैन विपुल गर्ग सहित अनेक नागरिकों ने स्वागत किया । रिटायर्ड आईएफएस राजेश गुलिया के बेटे और पत्नी ने बताया कि कार्य के लिए लगातार प्रयास करते रहे और सभी के सहयोग से उन्हें प्रतियोगिता में भाग लिया और कामयाबी हासिल कर भारत का नाम रोशन किया उन्हें आईएफ रिटायर्ड आईएफएस राजेश गुलिया पर गर्व है।