नवीनतम पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

दिल्ली: कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में घर के बाहर गोली चलाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

शेयर करे :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में अपने घर के बाहर कार पार्किंग को लेकर भाई से हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर गोलीबारी करने के लिए 38 वर्षीय एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात सवा एक बजे हुई और आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता इमरान (33) ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसके भाई ने सीलमपुर में उनके घर के पास अपनी कार खड़ी की थी, जिस पर उसने आपत्ति जताई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि झगड़ा बढ़ गया और शाहिद ने कथित तौर पर एक गोली चलाई और मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक की एक टीम ने घटनास्थल की जांच की और बैलिस्टिक नमूनों सहित साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने इलाके से शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हमसे संपर्क करें