नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

2026-27 में Housing Loan Book 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की उम्मीद: SBI

शेयर करे :

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का आवास ऋण पोर्टफोलियो मजबूत मांग और कम ब्याज दर व्यवस्था के कारण अगले वित्त वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर सकता है।
SBI के चेयरमैन सी एस सेट्टी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस वक्त बैंक की आवास ऋण बही 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। यह बैंक की सबसे बड़ी एकल व्यावसायिक इकाई है और कुल परिसंपत्तियों का 20 % से अधिक हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि 14 % की वृद्धि दर के साथ एसबीआई अगले वित्त वर्ष 2026-27 में 10 लाख करोड़ रुपए के आवास ऋण पोर्टफोलियो के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में बढ़ रहा है। एसबीआई का आवास ऋण पोर्टफोलियो पिछले महीने 9 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया। वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में बैंक की आवास ऋण बही 8.31 लाख करोड़ रुपए की थी। इस दौरान सालाना आधार पर 14.4 % की वृद्धि हुई।

एसबीआई ने पिछले कई वर्षों के दौरान स्थिर तरीके से अपना आवास ऋण पोर्टफोलियो तैयार किया है। यह आंकड़ा मार्च 2011 में 1 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर नवंबर 2025 में 9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचा।
इसके अलावा बैंक लगातार सक्रिय निगरानी के कारण इस खंड में गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) को 1% से कम रखने में सफल रहा है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें