नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

बांदा में पारिवारिक कलह में सगे भाई-बहन ने जहर खाकर आत्महत्या की

शेयर करे :

बांदा जिले में भाई-बहन ने कथित तौर पर पारिवारिक कलह के कारण एक नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि खेत में काम कर रहे किसानों ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बरछा पुल से करीब 100 मीटर दूर बागै नदी के किनारे एक युवक और एक युवती को सोमवार शाम अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान नरैनी कस्बा के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी आनंद प्रकाश गुप्ता (30) और उनकी सगी बहन चंचल गुप्ता (34) के रूप में हुई। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें