नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

शाहजहांपुर में मामी से प्रेम संबंध के कारण भांजे ने मामा की गला रेत कर हत्या की

शेयर करे :

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से मामी से प्रेम प्रसंग को लेकर 22 वर्षीय युवक ने अपने मामा की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि सीतापुर जिले के निवासी आरोपी आदेश ने बुधवार रात बलराम (30) की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आदेश अपने साथ दो अन्य साथियों को लेकर भाटिपुरा चंदू गांव में बलराम के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया, जिससे बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह मिली, जब बलराम के भाई ने चारपाई पर शव देखकर पुलिस को सूचित किया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि आदेश का बलराम की पत्नी के साथ कथित रूप से प्रेम प्रसंग था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हत्या के समय बलराम की पत्नी और उनका पांच साल का बेटा उसी कमरे में सो रहे थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अपराध में बलराम की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बलराम की पत्नी को हिरासत में लिया गया है और आदेश को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें