यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटिया चंडीगढ़ पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के विधायकों से आगमी बजट पर सुझाव के लिए मुलाकात की, इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटिया चंडीगढ़ पर मुलाकात कर उन्हें हरियाणा राज्य के आगमी बजट पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। विधायक घनश्याम दास ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिए गए सुझावों में बोर्ड एवं प्लाई उद्योग जो कि अपने अस्तित्व के संघर्ष की लड़ाई लड़ रहा है उसको ज्यादा मजबूती देने के लिए बोर्ड एवं प्लाई उद्योग के अनुकूल नीतियों बनाने व उन्हें अनूकूल तरीके से लागू किया जाए जिससे इस उद्योग को ज्यादा मजबूती मिले व उधमी व किसान दोनों को ज्यादा लाभ हो।
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा उपयोग बढ़ाने के लिए हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कर मुक्त रजिस्ट्रेशन किया जाना चाहिए। इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा। विधायक घनश्याम दास ने कहा कि इसके साथ-साथ कृषि के विकास के लिए विशेष योजना बनाकर प्रावधान करना चाहिए। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए विशेष बजट प्रावधान करके उन्हें ज्यादा से ज्यादा उत्साहित किया जाना चाहिए। विधायक घनश्याम दास ने बताया कि शहरी क्षेत्र में जल भराव ना हो, सीवरेज व्यवस्था सुचारू तरीके से चलती रहे व कूड़े के ढेर जगह-जगह पड़े हुए ना दिखाई दे इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान होना चाहिए। ताकि नगरीय क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की कमी को आसानी से पूरा किया जा सके, इसके साथ-साथ गांव में स्थित व्यायामशालाओ के रखरखाव के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जानी चाहिए।
जिसे इनका रखरखाव भी आसानी से हो सके और लोग यहां पर आकर व्यायाम भी कर सकें। समाज में बढ़ते नशे को रोकने के लिए युवाओं में नशा विरोधी प्रचार ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए। इसके लिए किस प्रकार से अनुकूल नीतियों व योजना बनाई जाए। इसके लिए भी बजट में प्रावधान होना चाहिए, ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब पहले गांव के लिए वरदान होते थे लेकिन धीरे-धीरे इनका रखरखाव ना होने से यह तालाब दूषित होकर अधिकतर जगहों पर अभिशाप बन गए है। अब हरियाणा सरकार को आगमी बजट में गांवों में स्थित तालाबों के रखाव के लिए विशेष योजना बनानी चाहिए । ताकि गांव में स्थित तालाबों के रखरखाव व सौंदर्यीकरण में कोई किसी प्रकार की कमी ना आए। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा प्रदेश के आगमी बजट के लिए पहले से ही लोगों से सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं, उन्हें आशा है कि उनके बताए गए सुझावों को हरियाणा सरकार बजट में शामिल कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत पहुंचाने का कार्य करेगी।