नवीनतम पोस्ट

दमदमा झील से लगती अरावली पहाड़ी में सड़क किनारे बनी

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बजट पर प्रेस वार्ता करते

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है,

होली का त्यौहार करीब आते ही हवाओं में उल्लास घुलने

अगस्त में महंगाई चार महीने के शीर्ष पर

शेयर करे :

नई दिल्ली खाद्य पदार्थों और विनिर्मित वस्तुओं के दाम में मामूली वृद्धि के कारण थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) अगस्त में 4 महीने के उच्चतम स्तर 0.52 प्रतिशत पर रही।

सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मुद्रास्फीति 2 महीने बाद 1 बार फिर सकारात्मक क्षेत्र में लौट आई है। हालांकि, इस दौरान ईंधन और बिजली क्षेत्र में नरमी देखी गई। डब्ल्यूपीआई आधारित मुद्रास्फीति जुलाई और जून में क्रमश: शून्य से 0.58 % नीचे और शून्य से 0.19 प्रतिशत नीचे रही थी।

पिछले साल अगस्त में यह 1.25 प्रतिशत के स्तर पर थी। उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अगस्त, 2025 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, गैर- खाद्य पदार्थों, विनिर्माण क्षेत्र, गैर-धात्विक खनिज उत्पादों और परिवहन उपकरणों की कीमतों में वृद्धि के चलते हुई। WPI आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में खाद्य पदार्थों की महंगाई में 3.06 % की कमी आई, जबकि जुलाई में इसके दाम 6.29 प्रतिशत घटे थे। इस दौरान सब्जियों की कीमतों में तेजी देखी गई। विनिर्मित उत्पादों के मामले में मुद्रास्फीति अगस्त में 2.55 % रही, जबकि पिछले महीने यह 2.05 % थी।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

होली भारत के सबसे रंगीन त्योहारों में से एक है, लेकिन कई लोगों के लिए यह आंखों की चोट और त्वचा की समस्याओं में बढ़ोतरी

Middle east में पिछले 3 दिनों से जारी युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों पर सीधा असर पड़ा है। भारत में कच्चे तेल

फरीदाबाद नगर निगम के पार्षद जसवंत पवार सैनी द्वारा होली के पावन अवसर पर अपने क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

हमसे संपर्क करें