ईरान ने दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट की घटना पर शोक व्यक्त जताया। इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकेई ने भारत सरकार और जनता, विशेषकर मृतकों के परिवारों के प्रति ईरान की ओर से संवेदना व सहानुभूति व्यक्त की।
उन्होंने इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। अमेरिका, चीन, जापान, श्रीलंका, मालदीव, इजराइल, आयरलैंड और नेपाल सहित दुनिया भर के नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में हुए विस्फोट में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया था।
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास लाल बत्ती पर धीमी गति से चल रही एक कार में हुए जोरदार विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि तीन और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई।
खबर समाप्त…….