नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

बम की धमकी के बाद कुवैत-दिल्ली उड़ान को अहमदाबाद भेजा गया

शेयर करे :

कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद विमान को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेज दिया गया। हवाई अड्डा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह करीब 6 बजकर 40 मिनट पर सुरक्षित उतरा। विमान में 180 यात्री सवार थे।

हवाई अड्डा प्राधिकारियों के अनुसार विमान में एक यात्री को हाथ लिखा एक नोट मिला था जिसमें दावा किया गया था कि विमान के अंदर बम है जिसके बाद एहतियात के तौर पर उसे अहमदाबाद भेज दिया गया। खतरे की सूचना मिलते ही पायलट ने वायु यातायात नियंत्रण को सतर्क कर दिया और विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। सुरक्षा कर्मियों और हवाई अड्डा कर्मियों ने इसके बाद विमान की गहनता से जांच की। हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने कहा, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अंतिम अनुमति मिलने के बाद ही विमान उड़ान भरेगा।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें