नवीनतम पोस्ट

Iran के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज

बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़ा जा रहा सीवरेज का

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

मोदी सरकार वोट चोरी करके सत्ता में आई, उसे युवाओं की चिंता नहीं

शेयर करे :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर पुलिस के कथित बल प्रयोग की सोमवार को निंदा करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया और आरोप लगाया कि मोदी सरकार को देश के युवाओं की चिंता नहीं है क्योंकि वह वोट चुराकर सत्ता में आई है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कथित बल प्रयोग की निंदा की और दावा किया कि देश के युवाओं का भविष्य चोरी करना मोदी सरकार की आदत बन चुकी है। परीक्षा के बेहतर संचालन की मांग को लेकर एसएससी के छात्रों और शिक्षकों ने रविवार को रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करने के विपक्षी दलों के दावों का खंडन किया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे एसएससी अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर लाठीचार्ज शर्मनाक ही नहीं, बल्कि एक डरपोक सरकार की पहचान है। उन्होंने कहा, युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था – रोजगार और न्याय। मिली क्या? लाठियां। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, साफ है कि मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की। हो भी क्यों? यह सरकार जनता के वोटों से नहीं, बल्कि वोट चुराकर सत्ता में आई है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया, पहले वोट चुराएंगे, फिर परीक्षा चुराएंगे, फिर नौकरियां चुराएंगे, फिर आपका हक़ और आवाज – दोनों कुचल देंगे।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़ते संघर्ष ने

हमसे संपर्क करें