नवीनतम पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका

ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली

मुंबई: राजमार्ग पर बस में लगी आग कोई हताहत नहीं

शेयर करे :

मुंबई के मलाड इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक निजी बस में मंगलवार सुबह आग लग जाने से व्यस्त मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल कर्मियों को बोरीवली जाने वाली स्लीपर कोच बस में मलाड (पूर्व) में एक पुल के पास आग लगने की सूचना सुबह करीब 10 बजे मिली। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि आग बस के आगे वाले हिस्से में लगी थी और उस समय बस पर यात्री सवार थे तथा उन सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

बस में सवार यात्रियों की सटीक संख्या फिलहाल ज्ञात नहीं हो सकी। दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर 30 मिनट के भीतर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी। अधिकारी ने कहा, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।


शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें