नवीनतम पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

नेशनल हेराल्ड: अदालत ने ED के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के मामले में आदेश 16 दिसंबर तक टाला

शेयर करे :

दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में दायर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के संबंध में अपना आदेश शनिवार को टाल दिया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आदेश सुनाए जाने की तारीख 16 दिसंबर तक टाल दी है। निदेशालय ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ दिवंगत पार्टी नेताओं मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडिस तथा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा और एक निजी कंपनी यंग इंडियन पर साजिश एवं धन शोधन का आरोप लगाया है।

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने लगभग 2,000 करोड़ रुपए मूल्य की उन संपत्तियों का अधिग्रहण किया जो नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र प्रकाशित करने वाले एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की हैं। उसने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के पास यंग इंडियन के 76 % शेयर थे, जिसने 90 करोड़ रुपए के ऋण के बदले एजेएल की संपत्ति को धोखाधड़ी से हड़प लिया। आरोप पत्र में सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पित्रोदा, दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड के नाम हैं।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हमसे संपर्क करें