नोएडा में वैलेंटाइन डे के दिन एक कार से एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं। यह घटना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। मृत युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-58 इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं युवक की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का निवासी बताया गया है।

युवक के हाथ में पिस्तौल बरामद हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।