नवीनतम पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा

Yamuna Expressway पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 6

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर गिरफ्तार

शेयर करे :

दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ गिरोह के एक शूटर को बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। शूटर की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी अंकित (25) के रूप में हुई है। जब पुलिस टीम सुबह करीब आठ बजकर पांच मिनट पर अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर साई बाबा मंदिर के पास उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, उसने 3 गोलियां चलाईं जिनमें से एक गोली एक हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें अंकित के दाएं पैर में एक गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। DCP के अनुसार अंकित 28 अक्टूबर को नजफगढ़ में गैंगस्टर रोहित लांबा पर गोलीबारी के मामले में वांछित है और उसके साथ इस मामले में 3 और लोग आरोपी हैं।

4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंकित और एक अन्य शूटर दीपक फरार थे। दिल्ली पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि अंकित आदतन अपराधी है, 2020 में उसने बहादुरगढ़ में केंद्रीय खुफिया एजेंसी की एक टीम पर गोलीबारी की थी जिसमें एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

भाजपा ज़िला कार्यालय अटल कमल पर भाजपा ज़िला अध्यश पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने वित्तमंत्री के रूप में मुख्यमंत्री

फरीदाबाद में अरावली की पहाडिय़ों में बने परसोन मंदिर को वन विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर मंदिर परिसर में किए गए अवैध निर्माण

फरीदाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने हरियाणा विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी

हमसे संपर्क करें