गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी नाबालिग बहनों की नौवीं मंजिल से गिरने से मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों के पिता ने तीन सगी बहनों से विवाह किया। यह मामला काफी जटिल बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंची नहीं है।

मृतक बच्चियों के पिता चेतन का कहना है कि घटना से करीब 15 दिन पहले उन्होंने अपनी अपनी बेटियों से मोबाइल फोन छीन लिए थे, जिन्हें बाद में बेच दिया गया।

बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और ऑनलाइन गेम व डिजिटल कंटेंट देखने की आदी थीं। मोबाइल फोन छिनने के बाद वे तनाव में आ गईं और आत्महत्या की स्थिति में पहुंच गईं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है।