नवीनतम पोस्ट

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत

हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिलावासियों के लिए लाभकारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा की इकाई हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को

मप्र के टीकमगढ़ में निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबने से 2 बच्चों की मौत

शेयर करे :

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में डूबने से 2 नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के शिवनगर इलाके में शुक्रवार देर शाम हुई। कोतवाली थाना प्रभारी उप निरीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह घोष ने बताया कि दोनों बच्चों के शव टैंक से बरामद हुए हैं और इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सचेंद्र यादव के पुत्र आशीष (छह) और नरेंद्र (पांच) के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौटने और खाना खाने के बाद दोनों बच्चे खेलने निकले थे लेकिन काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे घर और आसपास कहीं नहीं दिखे तो उनकी नजर पड़ोस में निर्माणाधीन एक मकान पर गई। परिजनों के मुताबिक मकान के सेप्टिक टैंक में बच्चों के गिर जाने की आशंका के मद्देनजर जब उसमें भरे पानी को निकाला गया तो उनके शव मिले। परिजन तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय

सोमवार को होली पूजन हुआ और देर शाम को होलिका दहन किया गया। होली पूजन की प्रक्रिया दोपहर से पहले ही शुरू हो गई थी।

स्थानीय बाजारों में साढ़े चार हजार रुपये की कीमत वाली सिलेंडर पिचकारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा आसमान को रंगीन बनाने वाली

होली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए घर लौटने के दौरान सोमवार को बसों में भारी भीड़ रही। अंदर महिलाओं की अधिक संख्या

हमसे संपर्क करें